फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती महिला को पड़ी महंगी, ऐंठे हजारों रुपये फिर कर दिया ब्लॉक

Tue, 27 Mar 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर 60 हजार रुपये ऐंठ लिए। वहीं एक अन्य मामले में महिला इंजीनियर का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में पीड़ित महिलाओं ने संबंधित थाना पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


फेसबुक के जरिए ठगी की वारदात आगाहपुर में किराए पर रहने वाली महिला के साथ हुई है। वह एक नामी कंपनी में नौकरी करती है। दो साल पहले पति से तलाक हुआ था। इसके बाद नवंबर 2017 में फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। उस शख्स ने अपनी पहचान होशियारपुर पंजाब निवासी अनिल रंधावा के रूप में बताई। जल्दी ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद फरवरी माह में आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि उसे अपनी एमटेक की फीस भरने के लिए 60 हजार रुपयों की जरूरत है।

वह दो सप्ताह में रुपये लौटा देगा। महिला ने आसानी से उस पर भरोसा कर 27 फरवरी को 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। तब महिला को फर्जीवाड़े का आभास हुआ। मामले में थाना सेक्टर-39 में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ धोखाधड़ी

एटीएम बदलकर रुपये निकालने की वारदात ममूरा में किराये पर रहने वाली सुनीता दुबे के साथ हुई है। इलाहाबाद निवासी सुनीता दुबे सेक्टर-62 की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सेक्टर-62 स्थित बैंक में उनका खाता है।

रविवार शाम वह ममूरा के एटीएम पर रुपये निकालने गई थीं। इसी दौरान एक युवक ने मदद की पेशकश करते हुए कार्ड ले लिया और बदलकर दूसरा कार्ड दे दिया। रुपये न निकलने पर सुनीता वापस लौट गईं। घर लौटकर देखा तो मोबाइल पर खाते से तीन बार में 20 हजार रुपये, 15 हजार रुपये और 7 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए थे। उन्होंने एटीएम कार्ड ब्लॉक करा थाना फेज तीन पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें