फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड जेब में और साइबर ठग ने खाते से निकाल लिए 35 हजार रुपये

Mon, 03 Jul 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  नोएडा

सार

साइबर ठग ने युवक के 35 हजार रुपए उड़ाए
-घटना के समय एटीएम कार्ड युवक की जेब में था
विज्ञापन
एटीएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिशनपुरा में एक युवक के खाते से साइबर ठग ने 35 हजार रुपए का ट्रांजक्शन कर लिया। घटना के समय एटीएम कार्ड युवक की जेब में था। पीड़ित ने घटना की शिकायत सेक्टर-58 पुलिस से की है। पुलिस ने युवक को सेक्टर-6 स्थित साइबर सेल भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से भोजपुर मोदीनगर गाजियाबाद निवासी रवीश बिशनपुरा में किराये पर रहता है। वह सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में काम करता है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार शाम कंपनी में काम कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया।

मैसेज देखकर वह चौंक गए। क्योंकि एटीएम कार्ड उनकी जेब में था। उन्होंने बताया कि कस्टमर केयर पर कॉल करके जब खाते के बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि ऑनलाइन शापिंग की गई। शॉपिगं कहां से की गई इसके बारे में पता नहीं चल सका है। उन्होंने घटना की शिकायत सोमवार को साइबर सेल में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें