फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी बुक कराकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने कसा शिकंजा

Tue, 20 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
रेडियो टैक्सी बुक कराकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में बुलंदशहर निवासी आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अन्य आरोपियों बुलंदशहर निवासी डब्लू, शहनवाज और मेरठ निवासी वसीम को तलाश रही है।पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त की शाम वसीम ने साकेत (दिल्ली) स्थित एक मॉल के पास से जस्ट डायल में कॉल कर नोएडा सेक्टर-37 चलने के लिए टैक्सी बुक कराई।

गाड़ी में डब्लू, शहनवाज और वसीम सवार हुए। सेक्टर-44 पहुंचते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक को कब्जे में लेकर कैब रुकवाई और वहां पहले से मौजूद अमित के साथ चालक से लूटपाट की। इसके बाद टैक्सी लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीड़ित चालक ने सेक्टर-39 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर अमित को गिरफ्तार कर 12 अगस्त को दरियागंज (दिल्ली) से चोरी की गई कार बरामद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें