फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 पर कार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, गंभीर घायल

Wed, 26 Jul 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
मुरादनगर में हाईवे पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार सवार युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी से रेप हुआ था और इस मामले में समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


वारदात के वक्त पीड़ित युवक पत्नी और दोस्त के साथ आईजी मेरठ जोन से मिलकर लौट रहा था। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रेटर नोएडा निवासी 38 वर्षीय युवक कार से सोमवार रात करीब आठ बजे पत्नी और दोस्त के साथ आईजी से मिलकर वापस घर लौट रहा था।

एनएच-58 पर असालतनगर हनुमान मंदिर के पास जब वह लघुशंका के लिए वह कार से उतरा, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। चार राउंड फायरिंग में युवक के बांये हाथ और पैर में एक-एक गोली लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा जबकि बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


महिला ने पति के दोस्त की मदद से उसे मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे वैशाली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह किराये के मकान में परिवार सहित रहती हैं।
विज्ञापन

फाइल
आईजी मेरठ जोन से गुहार लगाने गए थे दंपति

27 फरवरी को मकान मालिक ने तमंचे के बल पर उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने नोएडा के कुलसेरा में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते वह पति और उनके दोस्त के साथ आईजी मेरठ जोन से गुहार लगाने गईं थीं।

महिला का आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है, समझौता न करने पर उसने उनके पति पर जानलेवा हमला करवाया है। एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की  शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला ने तीनों बार घटना स्थल अलग बताया है।

मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले में  कुलसेरा नोएडा के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।       
 
‘कई बार मिलाया 100 नंबर नहीं मिला’      
महिला का कहना है कि पति को गोली लगने के बाद उसने कई बार 100 नंबर डायल किया, लेकिन कंट्रोल रूम का नंबर नहीं लगा। मुरादनगर से मोदीनगर पहुंचते तक पुलिस को सूचना देने के लिए 100 नंबर डायल करती रही।       

ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक किया पीछा     
महिला का आरोप है कि बाइक सवार हमलावरों ने ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक कार सवार उनका पीछा किया। एक बाइक पर तीन हमलावर हथियारों के साथ दोपहर से रात तक घूमते रहे लेकिन पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को कहीं नहीं रोका। महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आईजी से मिलने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मेरठ पहुंचे और पांच बजे आईजी से मुलाकात हुई। इस बीच हमलावर उनका पीछा करते रहे। बदमाशों ने रात करीब आठ बजे वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें