तमिलनाडू में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति का निजी अंग काट डाला। इतना ही नहीं युवती इसे पर्स में डाल अपने साथ ले गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया की ख़बर के मुताबिक यहां वेल्लूर में एक पति-पत्नी के बीच अफेयर को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से मे पत्नी ने पति का निजी अंग ही काट डाला।
इसके बाद वह घायल पति को वहीं छोड़ गुप्तांग को अपने बैग में डालकर ले गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे रास्ते से गिरफ्तार किया और कटा हुआ अंग उसके बैग से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेजा।