फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने पत्नी को मारी गोली

Mon, 03 Mar 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की गीता कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार शाम को सरेराह लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सुनीता (57) को गोली मार दी। उसको पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना के समय पीड़िता पति के साथ शादी से लौट रही थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुनीता आराम पार्क, शास्त्री नगर में रहती हैं। उनके पति गुलशन चावला ऑटो चालक हैं।

पढ़ें: गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हुई तो कर ली आत्महत्या

रविवार को गुलशन पत्नी के साथ शादी में ग्रेटर कैलाश गए थे। शाम को वह खुद ऑटो चलाकर सुनीता के साथ घर लौट रहे थे। गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप पर पहुंचते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने गुलशन से ऑटो रुकवा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश ने सुनीता से जेवरात मांगे। इस पर गुलशन ने बदमाशों का हेलमेट छीनकर उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद बदमाश ने गुलशन और सुनीता पर गोली चला दी। इस हमले में गुलशन बच गए, जबकि सुनीता को दो गोलियां लगीं। इसके बाद बदमाश बिना लूटपाट के ही भाग गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें