फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉकरी व्यापारी को गोली मारी, पैदल भागा हमलावर

Sun, 20 Sep 2015 09:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी ऑफिस के नजदीक कीर्तनवाली गली में शनिवार रात क्रॉकरी व्यापारी सुमित चौधरी (32) को कनपटी पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। यशोदा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। परिजन रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमलावर की तादाद एक बताई जा रही है, जो पैदल ही भाग गया। एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि सुमित महरौली के रहने वाले हैं। ढाई महीने पहले ही उन्होंने कीर्तन वाली गली में क्रॉकरी की शॉप की है।

इससे पहले लालकुआं पर उनकी शॉप थी। करीब पौने दस बजे शॉप बंद कर उन्होंने बैग कार में रखा और लघुशंका करने लगे। इस दौरान एक बदमाश आया और इन्हें गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन


गोली लगने के बावजूद व्यापारी ने हिम्मत दिखाई और भागते हुए थोड़ी दूरी पर खड़े लोगों तक पहुंचे। उन लोगों ने सुमित को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात रंजिशन लग रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें