फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर को दी धमकी, मांगी 10 लाख की रंगदारी

Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
भोंडसी जेल से एक बदमाश ने दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर से दस लाख की रंगदारी मांगी है। प्रॉपर्टी डीलर का आरोप है कि जेल में बंद एक बदमाश ने उसे फोन पर धमकी दी और अदालत में रुपये लेकर आने के लिए कहा है। बदमाश की अदालत में पेशी होनी है। पीड़ित की शिकायत पर रणहौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

     
पुलिस के अनुसार बलराम सिंह सपरिवार बापरौला विहार में रहता है। वह अपने मकान में ही अंबेडकर स्टेट एंड बिल्डर के नाम से प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। बलराम ने अपनी शिकायत में बताया कि 30 मई की रात उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रदीप सोलंकी बताया। उसने बताया कि वह भोंडसी जेल से बोल रहा है। उसकी तीन जून को द्वारका कोर्ट में पेशी होनी है। फोन करने वाले ने उसे धमकाते हुए कोर्ट में आकर मिलने के लिए कहा।    
   
बलराम के मिलने का कारण पूछने पर फोन करने वाले ने उससे गाली गलौज करने लगा और कहा कि वह दस लाख रुपये लेकर कोर्ट में नहीं पहुंचा तो गोली मार देगा। आरोपी ने दो लोगों का नाम लेकर उन्हें पहचानने की बात कही। बलराम के नहीं पहचानने की बात कहने पर बताया कि उन लोगों ने भी उनकी बात नहीं मानी थी तो दोनों को उत्तम नगर और द्वारका में ठिकाने लगा दिया था। आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि मिलने के बाद उसे सब पता चल जाएगा।     
विज्ञापन

  
धमकी भरे फोन आने का बाद बलराम सहम गया और परिवार वालों से बातचीत करने के बाद उसने 31 मई को रणहौला थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें