फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे में लूट की छह वारदातें

Fri, 21 Feb 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी राजीव अपनी कार किराए पर चलाता है। बृहस्पतिवार को वह एक अधिकारी को होंडा सीएल कंपनी लाया था। अधिकारी को छोड़कर राजीव कासना गांव के पास कार में ही सो गया। दोपहर में कुछ बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और विरोध करने पर राजीव को गोली मार दी। गोली राजीव की पीठ में लगी। इसके बाद बदमाश मारुति स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

डाबरा निवासी अमित भाटी पुत्र अतर सिंह भाटी बुधवार रात ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। सेक्टर-36 में कार सवार चार बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट की। बदमाश उसे कार में अल्फा-कर्मिशयल बेल्ट ले गए और उसके एटीएम से 17 हजार रुपये भी निकाले। उसके बाद बदमाश युवक को फरीदपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर आ गई है और पुलिस जांच कर रही है।

सुपरवाइजर को बनाया निशाना, लूटे 70 हजार

बीटा-दो सेक्टर निवासी हेमंत कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। बुधवार दोपहर बाद हेमंत बाइक से यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में चल रही साइट पर मजदूरों को पेमेंट देने के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और हथियारों के बल पर उससे 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। कासना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

मजदूर बना बाइक सवार बदमाशों का शिकार

मूलत: बिहार निवासी राजन सिंह पाई सेक्टर स्थित एक बिल्डर के पास मजदूरी का काम करता है। उसे अपने गांव जाना था, जिसके लिए वह कई महीनों से अपनी तनख्वाह बिल्डर के पास जमा कर रहा था। बुधवार शाम को वह सेलरी लेकर तुगलपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जैतपुर गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए और मारपीट भी की। पीड़ित ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

युवक से की मारपीट, मोबाइल व एटीएम लूटा

रबूपुरा कोतवाली के पचोकरा गांव निवासी राहुल कुमार बुधवार रात को बुलंदशहर गया था। देर रात को वहां से अपने गांव के लिए बाइक पर चला। महमूदपुर जादो गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे लूटपाट और मारपीट की। बदमाश युवक से मोबाइल, एटीएम और कुछ नगदी भी लूटकर ले गए। रबूपुरा पुलिस ने घटना को रोडरेज दिखाते हुए मारपीट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगदी लूटकर फरार हो गए बदमाश

एक अन्य वाकये में रबूपुरा से लौट रहे आकिलपुर निवासी अरुण कुमार मुरादगढ़ी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। उन्होंने स्कूटी सवार अरुण से अभद्रता की और नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रोडरेज का मामला बताया है। जबकि रबूपुरा में हुई दोनों वारदातों में एक ही एक ही गिरोह के होने की आशंका है। लेकिन, पुलिस इन घटनाओं को लूट मानने के लिए तैयार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें