फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में क्राइम की 5 बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद के छाता के मूल निवासी राम अवध शिव कॉलोनी में तिगांव रोड के पास करीब तीन साल से किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन


वह यहां निजी कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन से वे अपने गांव में थे। दो दिन पहले उनका बेटा कुलदीप (28) गांव से शिव कॉलोनी स्थित मकान में आया था। जांच अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कुलदीप का शव कमरे में मिला।

शुक्रवार रात से उसके पिता गांव से उसे फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ तो उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने जाकर देखा तो कमरा बाहर से बंद था। अंदर कुलदीप का शव पड़ा था। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

वो तो रोज यहीं घूमा करते थे और आज...

फरीदाबाद के थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे मिली सूचना के बाद एसजीएम नगर में बांध रोड से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 62 से 65 वर्ष के बीच थी। उनकी मौत के कारण का भी पता नहीं लग सका है। पुलिस को पता लगा है कि मृतक बुजुर्ग आसपास के इलाके में घूमते रहते थे।

16 साल से फरार भगोड़ा गिरफ्तार

तीन नंबर चौकी पुलिस ने शुक्रवार को तिकोना पार्क क्षेत्र से एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनआईटी-तीन निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश को 16 साल पहले एक मामले में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वह वर्ष 1997 से फरार चल रहा था।

एक ओर जहां 16 साल से फरार भगोड़ा पकड़ा गया वहीं नीमका जेल में एक कैदी के पास से मोबाइल व सिम मिलने का मामला सामने आया है। जेल के उप पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, नीमका जेल के उप पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को थाना सदर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि जेल में चेकिंग के दौरान आलमदीन नामक कैदी के पास से एक मोबाइल व सिम बरामद हुआ।

सड़क हादसे में गई एक जान

मथुरा रोड स्थित एनएचपीसी चौक के पास एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 50 वर्षीय राम यादव सेक्टर-31 स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। वह नोएडा में परिवार के साथ रहता था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार रात ड्यूटी से घर के लिए निकला। एनएचपीसी के पास वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।

वहीं थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बल्लभगढ़ के गांव फतेहपुर बिल्लौच में जय किशन अपने परिवार के साथ रहता है। उसने शुक्रवार को थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि बृहस्पतिवार सुबह फतेहपुर बिल्लौच स्थित हनुमान मंदिर के पास एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक की पहचान फतेहपुर बिल्लौच निवासी जगविंद्र के रूप में की गई।
विज्ञापन

दो घरों में हजारों की चोरी

फरीदाबाद में दो अलग-अलग स्थानों से चोर हजारों की नगदी और सामान चुरा ले गए। शुक्रवार को ऊंचा गांव निवासी हंसराज ने शिकायत दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ घूमने गया था।

21 मार्च को लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा था और 20 हजार रुपये नगद और हजारों रुपयों के जेवरात गायब थे। दूसरे मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी हरबीर सिंह ने थाना सारन पुलिस को बताया कि 19/20 मार्च की रात को उनके घर में घुसकर चोरों ने हजारों रुपयों के जेवरात उड़ा लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें