फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काटा, हाथ काटा और फिर किए लाश के टुकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे में चूड़ियों की दुकान चलाने वाली महिला सलमा पत्नी स्व. फरियाद हुसैन की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सिर और हाथ काटकर एक गड्ढे में दबाया और बाकी हिस्सा एक किमी दूर दूसरे गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश बरामद की। मृतका के बेटों ने बहनोई पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार दोपहर धतुर्रा मेघा नगला गांव के किनारे खेत पर ग्रामीणों ने खून देखकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची और पास ही ताजी मिट्टी की खुदाई कराई तो महिला का दायां हाथ और सिर बरामद हुआ। हाथ पर मूंढापांडे गुदा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के खेतों में छानबीन की। करीब एक किमी दूर ताजी मिट्टी पड़ी देख उसकी भी खुदाई कराई गई तो महिला का धड़ बोरे में बंद निकला।
विज्ञापन


घटना से आसपास के कई गांवों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

खून से सना मिला हथियार

पुलिस ने फोटो के आधार पर मूंढापांडे में शिनाख्त की। मृतका कस्बे की सलमा थी। सलमा के बेटों ने बताया कि धतुर्रा मेघा नगला गांव में उनकी बहन सीमा व बहनोई धर्मवीर रहते हैं। मां उन्हीं से मिलने जाती थीं। तब पुलिस ने गांव में दबिश दी। धर्मवीर के घर ताला देखकर शक गहराया।

किसी तरह पुलिस मकान में घुसी, अंदर खून से सना फावड़ा मिला। बताया जा रहा है कि धर्मवीर से सलमा का विवाद चल रहा था। रात में बेटे ने धर्मवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। सलमा की बेटी सीमा ने आठ साल पहले धर्मवीर से मां की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। बताया जा रहा है कि काफी समय से सलमा अपनी बेटी को वापस बुला रही थी।

उसने दामाद धर्मवीर के खिलाफ तीन दिन पहले मारपीट के आरोप में तहरीर भी दी थी। ग्रामीणों की मानें तो धर्मवीर के गैर संप्रदाय के होने से सलमा शादी के खिलाफ थी। हालांकि सीमा और धर्मवीर के दो बच्चे हैं।

खून के छीटों ने बरामद कराया शव

सलमा और उसके तीनों बेटों इकबाल, बाबू और अफजाल के बीच भी मनमुटाव था। इसी की वजह से सलमा मूंढापांडे का घर छोड़कर पीएसी के पास कहीं किराए पर रह रही थी।

ग्रामीणों के मुताबिक बेटों को अपनी मां के चाल चलन पर संदेह था। पिता फरियाद हुसैन की मौत के बाद सलमा कामकाज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहती थीं।

एक किमी दूर तक फैले खून के छीटों ने महिला का शव बरामद करा दिया। पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर जब पहुंची तो खून के छींटों से कुछ दूरी पर गीली मिट्टी का ढेर देखकर संदेह हुआ। गड्ढा खुदवाया गया तो हाथ और सिर मिला। खून के छीटों के सहारे पुलिस एक किमी दूर दूसरे खेत पर पहुंची और शरीर का बाकी हिस्सा बरामद किया। एसएसपी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस तलाश में जुटी

मूंढापांडे में जब लोगों को पुलिस ने मृतका की फोटो दिखाई तो तुरंत पहचान हो गई। पुलिस ने सलमा के बेटों को बुलाया तो उन्होंने कहा कि उनका अपनी मां से कोई वास्ता नहीं है।

लेकिन पुलिस ने खून के रिश्ते जोड़कर पूरी घटना का पता लगा लिया। इसके बाद आरोपी बहनोई धर्मवीर के घर से फावड़ा बरामद किया। उधर, महिला के धड़ के पास गड्ढे से खून से सना हुआ चाकू भी मिला।

माना जा रहा है कि उसी चाकू से शरीर के हिस्सों को काटा गया। हाथ पर मूंढापांडे लिखा होने के कारण उसे काटा गया, ताकि शिनाख्त न हो सके। पुलिस धर्मवीर और सीमा की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें