फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों ने हड़पा प्लाट, धमकी देकर कराए कोरे कागज पर दस्तखत

Mon, 20 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 में सूदखोरों ने ब्याज पर रुपये लेने वाले एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर कोरे कागजों पर दस्तखत करा लिए। इसके बाद धोखाधड़ी करते हुए उसके प्लॉट का नकली एग्रीमेंट तैयार कर प्लॉट हड़प लिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-7 पुलिस को दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-3 निवासी मंजू गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सुरेंद्र गोयल ने फरवरी 2014 में नीमका निवासी गिर्राज से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चलने के कारण डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।

मंजू गोयल का कहना है कि इसके बाद वह हर महीने गिर्राज को ब्याज देते रहे। इस बीच उनकी आर्थिक स्थिति कुछ सही हुई तो उन्होंने 90 हजार रुपये बीच में गिर्राज को लौटा दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर पीड़ित के प्लॉट का नकली एग्रीमेंट किया तैयार

पुलिस - फोटो : Demo Pic
60 हजार रुपये बकाया रह गए। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गिर्राज, देवेन्द्र व जगत ने उसके पति को अपने ऑफिस में बुलाया व उसे 90 हजार रुपये और लौटाने के लिए धमकी देने लगे।

ज्यादा दबाव बनाए जाने पर सुरेंद्र ने उनसे कहा कि अभी तो उसके पास रुपये का इंतजाम नहीं है, किंतु तीनों नहीं माने और जान से मारने की धमकी देते हुए सुरेंद्र से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।

मंजू गोयल का कहना है कि अब उन्हें पता चला है कि आरोपियों ने उनके प्लॉट का फर्जी ऐग्रीमेंट कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश ने बताया कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें