भारत नगर के वजीरपुर श्मशान घाट से अस्थियां चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह (35) परिवार के साथ शास्त्री नगर में रहता है। 18 दिसंबर को उसके पिता हरवंश सिंह का लंबी बीमारी के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में देहांत हो गया।
दोपहर 12 बजे परिवार वालों ने उनका वजीरपुर जेजे कालोनी स्थित श्मशान घाट अंतिम संस्कार कर दिया। अमरजीत ने बताया कि 19 दिसंबर को वह श्मशान घाट गया था।