सीआईए के जवानों ने बडेड़ गांव में गोहत्या कर गोमांस बेचने वाले व्यक्ति के घर पर दबिश देकर 15 किलो गोमांस, कांटा व बट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस को देखकर गोहत्या करने वाले दोनों व्यक्ति मौके से गाय की खाल व गोहत्या में इस्मेमाल करने वाले हथियार समेत फरार हो गए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए इंचार्ज रतन सिंह बताया कि बडेड़ गांव में एक व्यक्ति के घर गोहत्या कर गोमांस बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा था। एएसआई ताराचंद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस व्यक्ति के घर पर दबिश दी।
पुलिस की दबिश को देखकर गोहत्या करने वाले दोनों व्यक्ति गाय की खाल व गोहत्या में उपयोग में लाए जाने वाले हथियार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बडेड़ गांव के शरीफ व आसू के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एएसआई ताराचंद ने बताया कि शरीफ और आसू पिछले काफी वर्षों से गोहत्या व गोमांस बेचने का अवैध धंधा करते आ रहे हैं। दोनों आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।