फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा के साथ ममेरे भाई ने किया दुष्कर्म, घर पर बताने की बात पर जान से मारने की दी धमकी

Sun, 26 Aug 2018 05:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अंबेडकर नगर निवासी छात्रा से उसके ममेरे भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी पहले भी किशोरी को घर से भगाकर ले गया था जिसे हरिद्वार पुलिस ने पकड़कर परिजनों के हवाले किया था। परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना सेक्टर-51 को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

   
पुलिस के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि जनवरी 2018 में वह बसई गांव में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान उसके मामा का लड़का उसे कमरे में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। 

जब भी छात्रा अपने मामा के घर जाती तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म करता था। इस बारे में छात्रा ने घर पर किसी को नहीं बताया। आरोपी जुलाई महीने में अपनी बुआ के घर गया था। छात्रा को परेशान करने की बात कहकर माफी मांगने का बहाना बनाते हुए आरोपी अपनी बुआ को धक्का देकर छात्रा को भगा ले गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें हरिद्वार पुलिस का फोन आया, जिन्होंने दोनों के हरिद्वार में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन हरिद्वार पहुंचकर बिना किसी कार्रवाई के दोनों को घर ले आए थे। शनिवार को आरोपी की हरकतों से परेशान आकर पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कांता देवी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें