जेवर कोतवाली के एक गांव में ताऊ के लड़के ने चाचा की बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़ित के मुंह में कपड़ा लगाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
लड़की के भाई के जागने पर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद से पीड़ित बुरी तरह से डरी हुई है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है।
शुक्रवार रात जेवर के गांव में पीड़ित युवती घर के आंगन में सो रही थी।
देर रात करीब 12 बजे युवती के ताऊ का लड़का घर में घुस आया और सोती हुई युवती को दबोचने के बाद छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने युवती के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया।
इसी बीच लड़की की आवाज सुनकर युवती के भाई की आंख खुल गई। भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। फिर वो दोनों को धमकाते हुए फरार हो गया।
युवती की तरफ से रविवार सुबह जेवर कोतवाली में शिकायत दी गई है। हालांकि, कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।