फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएम के सिद्दीबापा को कोर्ट ने एक जुलाई तक जेल भेजा

Sat, 04 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मुजाहिदीन के कथित आतंकी अब्दुल वाहिद सिद्दीबापा को विशेष एनआईए अदालत ने 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने सात दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा कि आतंकी संगठन को फंडिंग के मामले में सिद्दीबापा को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने सात दिनों के रिमांड के बाद भटकल कर्नाटक निवासी सिद्दीबापा (32) को पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए जज राकेश पंडित के समक्ष पेश किया था।

एजेंसी ने कहा कि आरोपी से पूछताछ हो चुकी है और मामले की जांच चल रही है। इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। एजेंसी के मुताबिक आरोपी ने दुबई व मुंबई समेत कई स्थानों से हवाला लेनदेन होने का खुलासा किया है।
विज्ञापन


अदालत ने सिद्दीबापा के खिलाफ छह नवंबर 2013 को गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद तीन दिसंबर 2013 को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें