फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस हालत में मिला 26 गोवशों से भरा कंटेनर, 20 की मौत

Sat, 04 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
गौवंश - फोटो : Desk
विज्ञापन
ओढां थाना क्षेत्र के गांव पन्नीवाला मोटा में शुक्रवार अल-सुबह लावारिस खडे़ एक बंद कंटेनर में 26 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरा मिला। दम घुटने की वजह से इनमें से 20 की मौत हो गई। जिससे गो भक्तों में रोष फैल गया और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ओढां थाना के एसए मनदीप सिंह को शुक्रवार अल सुबह सूचना मिली थी कि पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके के पास एक बंद बॉडी कंटेनर लावारिस हालत में खड़ा था जिसके आधार पर उक्त कर्मचारी ने मौके पर पहुंच कर जांच कर थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया जिनकी दम घुटने से हालत काफी दयनीय थी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर पन्नीवाला मोटा स्थित गोशाला में पहुंचाया। लोगों ने उनको बाहर निकाला तो उनमें से करीब 20 गाय और सांड दम घुटने से मरे हुए पाए गए तथा शेष मरणासन्न अवस्था में थे। मृत गोवंश का वेटनरी सर्जन द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है।

वहीं सूचना पाकर हिंद पुत्र गोरक्षा दल के राष्ट्र अध्यक्ष हरपाल सूर्या व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी दलेराम महला ने बताया कि कंटेनर में कुल 26 गोवंश था जिनमें से चार गाय व 16 सांडों की मौत हो चुकी है तथा शेष की हालत भी काफी खराब है जिन्हें बचाने हेतु चिकित्सक प्रयास कर रहे हैं। कंटेनर में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक की पहचान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मैंने गांव में पहुंचकर जायजा लिया है घटना काफी हृदय विदारक है क्योंकि 20 गोवंश की मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से कुछ माह पूर्व गो रक्षा के लिए बनाई गई विशेष काउ टास्क फोर्स कागजी कार्यवाही से ऊपर उठकर धरातल पर काम करे तो ये फोर्स कामयाब होगी। अगर पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो हम धरने प्रदर्शन करेंगे।
-- हरपाल सूर्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंद गौ रक्षा दल  

बीस गोवंश की मौत एक बड़ी घटना है जिसके लिए मैं अभी जिला प्रधान से बात करता हूं ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  करवाई जा सके। बाकी प्रशासन भी इस विषय में पूरी तरह से मुस्तैदी दिखाए जिससे गो रक्षा हेतु आगे आए समाज सेवी लोगों को पूरा हौसला मिले। हम सरकार व प्रशासन से भी मांग करते हैं कि गो तस्करी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसे।
-- योगेंद्र आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गोशाला संघ हरियाणा

मुझे आपके माध्यम से जानकारी मिली है 20 गोवंश की मौत एक बड़ी घटना है मैं मौके पर जाकर जानकारी लूंगा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

-- योगेश बिश्नोई, जिलाध्यक्ष गोशाला संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें