तावडू-बिलासपुर रोड पर केंटर व बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक केंटर को छोड़कर भाग गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर केंटर को कब्जे में ले लिया है।
तावडू के वार्ड नंबर-1 निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सूरजभान वार्ड नंबर एक थाना तावडू ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका भाई दयाचंद पत्नी सुमन के साथ बाइक पर बिलासपुर किसी काम से जा रहा था। वह भी उनके पीछे बाइक पर जा रहा था।