फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हटाने को कहा तो पार्षद पर चलाईं गोलियां

Sat, 26 Jul 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ाकेश मार्ग स्थित ऑफिस के सामने खड़ी कार हटाने के लिए कहने पर शुक्रवार देर वार्ड-39 के सपा पार्षद शेखर त्यागी के साथ मारपीट की गई। पार्षद का आरोप है कि उन पर कार में बैठे युवकों ने दो राउंड फायरिंग भी की।
विज्ञापन


विवाद के बाद भाग रहे युवकों में एक युवक को समर्थकों की मदद से पार्षद ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पकड़े गए युवक को छुड़ाने पहुंचे उसके भाई को भी सिहानी गेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सपा पार्षद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे वह राकेश मार्ग के ऑफिस में बैठे थे। ऑफिस के सामने काफी देर से एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। उन्होंने कार चालक से ऑफिस के सामने से गाड़ी हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


पार्षद का आरोप है कि इतना कहते ही कार सवार एक युवक ने कहा कि मुझे तुम्हारी ही तलाश थी। तुमने ही मुझे जेल भिजवाया था। अब मैं तुम्हें नहीं छोड़ूंगा। उसके साथ कार में बैठे चार अन्य युवक भी गाड़ी से उतरकर मारपीट करने लगे।

शोरशराबा सुनकर ऑफिस में बैठ पार्षद के दो पीएसओ दौड़कर कार की तरफ आए। पीएसओ को आते देख युवक फायरिंग करते हुए गाड़ी समेत भाग निकले। पार्षद के पीएसओ ने भी गाड़ी पर दो राउंड फायरिंग की।

थोड़ी दूर पर गाड़ी बंद हुई तो एक युवक गाड़ी से उतरकर भागा। गाड़ी दोबारा स्टार्ट हो गई और चार युवक भाग निकले। पार्षद और उनके समर्थकों ने गाड़ी से उतरे युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें