फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से शर्त लगाकर इंजीनियर युवती से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शादी का झांसा देकर बीटेक इंजीनियर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंपनी के एक अधिकारी ने दोस्ती कर शादी का वादा किया और फिर उसके साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

24 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उत्तम नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Trending Videos

गई थी ‌शिकायत करने और कर बैठी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से आगरा की रहने वाली पीड़िता सरला (बदला हुआ नाम) बीटेक इंजीनियर है। पिछले साल वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी।

करीब छह माह पूर्व एक युवक फोन पर सरला को परेशान करने लगा। सरला युवक के दफ्तर पहुंची। वहां उसने आरोपी युवक की उसके बॉस से शिकायत की। सरला के शिकायत पर बॉस ने युवक को खूब डांटा।

इसी बहाने सरला की बॉस से दोस्ती हो गई और शादी का वादा भी हुआ।
विज्ञापन

नजदीकियां बढ़ाकर की शर्मनाक हरकत

धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गई और करीब 30 साल के बॉस ने सरला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी की बात से मुकर गया।

पीड़िता ने शिकायत करने की बात की तो आरोपी फरार हो गया। मजबूर होकर सरला ने उत्तम नगर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें