नोएडा के बरौला में सोमवार सुबह एक कंपनी मैनेजर और उसके दो साथियों ने तीन लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। लड़कियों
ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 में दी है। मैनेजर पूर्व में भी ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस
के मुताबिक मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी और वर्तमान में बरौला में रहने
वाली तीन लड़कियों ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह जब वह बरौला बस स्टैंड से
फेस टू जाने के लिए खड़ी थीं, तो इसी दौरान मूलरूप से बिहार निवासी और
एनपीईजेड में एक टीवी पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के एक मैनेजर ने अपने दो
साथियों के साथ लड़कियों से छेड़छाड़ की।
नौकरी छोड़ने के बाद भी करता है छेड़खानी
लड़कियों ने बताया कि मैनेजर अक्सर बस में जाते समय उनका पीछा भी करता है।
उन्होंने शिकायत दी कि डेढ़ साल पहले तीनों एनपीईजेड कंपनी में काम करती
थीं। जहां उस मैनेजर ने दोस्ती करने का दबाव डाला।
वहीं, दोस्ती
करने पर प्रमोशन और सैलरी बढ़ाने की भी बात कहता था। इससे परेशान होकर
लड़कियों ने उस कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी जगह नौकरी करने लगीं थीं।
तीनों ही लड़कियां नौकरी छोड़कर फेस टू स्थित दूसरी कंपनी में कार्य
करने लगीं, लेकिन अब भी मैनेजर अपने दोस्तों के साथ छेड़खानी करता है।
सेक्टर-49 पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।