फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंगबाजी में भिड़े दो समुदाय

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में पतंगबाजी के दौरान दो समुदायों के बच्चों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दो समुदायो के बीच हुई इस खूनी झड़प में पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो समुदायो के करीब 100 से ज्यादा लड़के स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान पतंगबाजी करने के लिए जमा हुए थे। दोपहर बाद सी-2 ब्लॉक के रहने वाले लोगों से पतंग उड़ाने को लेकर उनका झगड़ा हो गया।

मामूली सी बात ने तूल पकड़ा और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। दोनों समुदायों की ओर से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और एक दूसरे पर बीयर की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं, एक समुदाय के लोगों ने पास में खड़ी मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया।

दंगा भड़काने का मामला दर्ज

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, विवाद के दौरान कई बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि दोनों समुदायों के बीच झगड़े की शुरूआत शुक्रवार सुबह हुई थी, जब एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को ताश खेलने से मना किया था।

इलाके में दो समुदायों के भिड़ने से मची अफरातफरी की सूचना के बाद स्‍थानीय थाना पुलिस देर शाम वहां पहुंची। नॉर्थईस्ट जिला के डीसीपी आरए संजीव ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच झगड़े की शुरूआत पतंग उड़ाने के दौरान हुई। हालांकि अब हालात नि‌यंत्रण में हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची ताकि किसी भी तरह की हिंसा रोकी जा सके। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

दोस्तों के बीच चले चाकू, एक की मौत

वही, दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में भी पतंगबाजी के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद बढ़ गया और उन्होंने चाकू से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो दोस्त सचिन और राहुल नाम के दो दोस्त पतंग उड़ाने गए हुए थे। अचानक दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और देखते-देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई।

इस हमले में राहुल की मौत हो गई जबकि सचिन गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें