फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में मिली दो दिन पुरानी लाश

Mon, 16 Jun 2014 12:55 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी के अपरकोट मोहल्ले में एक अधेड़ का दो दिन पुराना शव उसी के घर से बरामद हुआ है। घर के दोनो मुख्य दरवाजों पर बाहर से ताले बंद थे। उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


अपरकोट मोहल्ला निवासी मौज्जम अली (56) पिछले दस वर्षों से अपनी पत्नी समरजहां एवं पांच पुत्रों से अलग रहता था। रविवार उसके पुत्र अमजद ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी।

घर में दो दिन से ताला लगा होने की वजह से वह जब ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो कमरे में उसके पिता का सड़ा गला शव नग्नावस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था।

थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।

रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव
दुहाई बंबा के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि देखने से लगता है कि वृद्ध ने आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें