पांडव नगर इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी 20 मार्च को 14 साल की छात्रा को अगवा कर बिहार ले गया था। अब वह परिवार को पुलिस से शिकायत न करने के लिए धमका रहा था।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हैदर अली (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक समीना (14)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। इसके पड़ोस में हैदर अली रहता था।
गत 20 मार्च को समीना किसी काम से बाहर निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। तलाश करने के बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर परिवार ने हैदर पर समीना को अगवा करने का भी शक जताया था।