फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने का वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल

Mon, 18 May 2015 10:36 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बीबीए स्टूडेंट ने 11वीं के एक छात्र को उसका सिगरेट पीने का वीडियो दिखाकर ब्लैक मेल किया। उक्त वीडियो परिजनों को दिखाने की धमकी देकर आरोपी ने छात्र से 70 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


परिजनों को इसका पता तब चला जब छात्र ने घर से 28 हजार रुपये चुरा कर बीबीए के स्टूडेंट को दिए। रविवार को दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 11वीं के छात्र द्वारा आईपीएल में भी सट्टा लगाने का मामला सामने आया है।

मामला मोदीनगर की पॉश बैंक कालोनी से जुड़ा है। कालोनी निवासी एक किशोर नगर के प्राइवेट स्कूल में 11वीं का छात्र है। पड़ोस में ही 17 वर्षीय बीबीए का स्टूडेंट रहता है।

इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि दो दिन पहले तहरीर दी गई थी कि 11वीं के छात्र की सिगरेट पीने की वीडियो क्लिप बनाकर पड़ोस में रहने वाले बीबीए के स्टूडेंट ने उससे 70 हजार रुपये हड़पे हैं।
विज्ञापन


पुलिस रविवार को आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। सूचना पर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। 11वीं के छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे को करीब छह माह से ब्लैकमेल कर रुपये वसूले जा रहे थे।

पिछले दिनों घर से 28 हजार रुपये गायब होने पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने छात्र से पूछताछ की तो उसने भेद खोला। इंस्पेक्टर का कहना है कि 11वीं का छात्र आईपीएल में भी सट्टा लगाता रहा है। इसके चलते मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें