संजयनगर सेक्टर-23 के-ब्लॉक में बाइकर्स ने एलआईसी एजेंट मीनाक्षी त्यागी से घर में घुसकर चेन लूट ली। वारदात बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुई।
कॉलोनी में सब्जी बेच रहे ठेलेवाले ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर तमंचा तान दिया। मीनाक्षी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उनका कहना था कि पुलिस कार्रवाई करती नहीं है, सूचना देकर क्या होने वाला है।
मीनाक्षी ने बताया कि वे बाहर से अपने फ्लैट में पहुंची ही थीं, तभी गेट खोलकर एक बदमाश आया और उनके गले से चेन लूट ली। हालांकि उनका लाकेट टूटकर वहीं गिर गया, चेन लुटेरे ले गए।
लुटेरा हाथ में तमंचा लिए था। उसका साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। कालोनीवालों ने बताया कि महिला के शोर मचाने पर एक ठेलेवाले ने लुटेरे को रोकने की कोशिश की थी। मगर तमंचा तानने पर वह डर गया।