फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे पर बैठ रही युवती से लूटी चेन

Sat, 06 Sep 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में शुक्रवार सुबह रिक्शे पर बैठने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने युवती को निशाना बनाते हुए चेन लूट ली। भागते वक्त बदमाशों की बाइक फिसलने पर तमंचा सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


जब तक लोग बदमाशों तक पहुंचते वे बाइक उठाकर तमंचा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घबराई युवती भी गायब हो गई। पुलिस को रिक्शा चालक मिला, जिससे पूछाताछ की गई।

शालीमार गार्डन मेन की 80 फुटा रोड पर सुबह करीब आठ बजे एक युवती ने रिक्शे को विक्रम एंक्लेव तक जाने के लिए रोका।

युवती जैसे ही रिक्शे पर बैठने लगी तभी पीछे बाइक सवार दो बदमाश आए और उसकी चेन झपटकर भागने लगे। युवती ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे भागे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वजीराबाद रोड की ओर तेज भागने के चक्कर में बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे गिर पड़े। बाइक के पीछे बैठे बदमाश की कमर पर लगा तमंचा सड़क पर गिर गया।

लोगों का आता देख बदमाशों ने बाइक उठकर तमंचा लहराते हुए भाग गए। इस दौरान लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कुछ दूरी पर मौजूद शालीमार गार्डन चौकी से पुलिस मौके पहुंची लेकिन घटना से घबराई युवती घटनास्थल से गायब गई।

चौकी इंचार्ज इफ्तेखार कुरैशी ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था लेकिन युवती वहां से जा चुकी थी। रिक्शा चालक रतन सिंह से पूछताछ मेें पता चला कि युवती ने विक्रम एंक्लेव के लिए रिक्शा तय किया था। इससे युवती के विक्रम एंक्लेव का निवासी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें