फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि का पता पूछने के बहाने चेन स्नेचिंग

Wed, 05 Apr 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में बदमाशों ने जैन मुनि का पता पूछने के बहाने एक महिला का ध्यान बटाकर उसकी चेन झपट ली। इससे पहले कि पीड़िता कुछ समझ पाती बदमाश उसकी चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता लीनू जैन (52) की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता लीनू जैन परिवार के साथ शांति विहार में रहती हैं।

इनके परिवार में पति भूषण कुमार जैन व अन्य सदस्य हैं। सोमवार रात करीब 10.10 बजे लीनू अपने पति के साथ दिगंबर जैन के लिए घर से निकली। इसी दौरान जब वह मंदिर के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने लीनू को मंदिर के सामने रोककर जैन मुनि वरुण सागर महाराज के ठहरने का स्थान पूछा।
विज्ञापन


लीनू दोनों को उनका पता बताना शुरू किया। इसी दौरान एक बदमाश ने लीनू का ध्यान बटाकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। डर की वजह से पीड़िता बाइक का नंबर भी नोट नहीं कर पाई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद देर रात को मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें