ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में घुसे चोर कुछ खास सामान हाथ नहीं लगने पर सीसीटीवी कैमरा ही ले गए। स्कूल प्रबंधक की शिकायत पर सूरजकुंड पुलिस केस दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार अशोका एंक्लेव सेक्टर 35 में रहने वाले योगेश यादव ग्रीन फील्ड में ओमेक्स हाइट्स के पास ट्री नाम से स्कूल चलाते हैं। मंगलवार रात चोर उनके स्कूल में घुसे।
स्कूल में चोरों को सिर्फ फ्रिज ही हाथ लगा। कीमती सामान की तलाश में जुटे चोरों को सीसीटीवी कैमरे दिखे तो उन्होंने उसे भी उतार लिया। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई तालीम हुसैन ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।