नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी से बुधवार सुबह ढाई लाख की नकदी और पचास हजार रुपये के रिचार्ज कूपन लूट लिए।
जलपुरा ग्रेटर नोएडा निवासी सुंदर सिंह एक मोबाइल कंपनी में कर्मचारी है जो कि नया गांव, इलाहबास और याकूबपुर गांव में दुकानों पर रिचार्ज कूपन बांटता है।
सुबह 9:30 बजे के आसपास वह गांव में कूपन बांटने के लिए निकला। नया गांव में काम खत्म करके वह इलाहबास गांव जा रहा था कि उसी दौरान मदरसन कंपनी के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
उस पर पिस्टल तान दी और बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना सुंदर ने थाना फेज टू पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश का दावा किया है।