शहर के वार्ड-10 में अपनी ही भाभी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने इस महिला के देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पंचनामा अल- आफिया अस्पताल मांड़ीखेड़ा करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है।
पुलिस जांच में जुट गई है। हसन पुत्र रुस्तम निवासी धनौता थाना सींकरी जिला भरतपुर ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन जायदा पत्नि जान मोहम्मद अपने चार बच्चों के साथ शहर के वार्ड़ दस में जामा मस्जिद के नजदीक के पास रहती है। हारुन ने कहा कि उसका जीजा जान मोहम्मद की मौत लगभग एक वर्ष पूर्व हो गई थी।
हसन का आरोप है कि जान मोहम्मद की मौत के बाद से ही उसकी बहन जायदा का जेठ हारुन व उसका बेटा वसीम उसकी बहन को तंग व परेशान करने लगा और उसके मकान पर जबरदस्त्ी कब्जा करने की नीयत से उसे भगाना चाहते थे। हसन का कहना है कि इद्दत के समय भी हारुन व उसके लड़के वसीम ने जायदा का गला दबा दिया था।
हसन ने कहा कि 15 दिन पूर्व भी हारुन उसकी पत्नि मैमूना व बेटे वसीम ने मिलकर जायदा को बुरी तरह से मारा-पीटा और धमकी दी कि वह मकान खाली करके भाग जाए वरना वे उसे जान से मार देंगें। जायदा ने मकान छोड़ने के लिए मना किया तो उसे घर से भगा दिया।
परेशान होकर वह मायके पहुंची। और वे वापिस उसे वार्ड़ दस स्थित घर पर छोड़कर गए। हसन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को तीन बजे उसकी बहन जायदा को उसके जेठ हारुन, जेठानी मैमूना तथा उसके बेटे वसीम में मार दिया। हसन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को लालच में तीनों ने मारा है।
पुलिस नहीं पहुंची घटनास्थल पर जायदा के परिजनों के अनुसार जायदा की मौत दोपहर तीन बजे मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस आठ बजे तक भी जायदा के घर पर नहीं पहुंची। गुस्सा से भरपूर जायदा के परिजन उसके शव को पुलिस थाने में ले गए।
तब कहीं जाकर थाना प्रबंधक ने तुरंत ही जायदा के शव को पंचनामा करवाने के लिए अल-आफिया अस्पताल भेजा। मृतका जायदा के भाई हसन के बयान पर जायदा के जेठ हारुन, उसकी पत्नि मैमूना तथा इनके बेटे वसीम के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कर दिया है। जायदा के शव का पंचनामा करवाकर उसके परिजनों को सौंपने के साथ-साथ जांच शुरु कर दी है। -रतन लाल, थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका।