फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर कश्मीर ने की आत्महत्या

Mon, 28 Apr 2014 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में एक कारपेंटर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन


मृतक पांच दिन पहले ही अपने घर से वापस आया था, तभी से कुछ परेशान चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय कश्मीर चंद्र ओल्ड फरीदाबाद की फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने गांव के कुछ साथियों के साथ किराये पर रहता था।

वह फरीदाबाद में एक कंपनी में कारपेंटर था। कश्मीर चंद्र मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की मनार चौकी के गांव पंचौड़ा का निवासी था। परिवार में उसकी पत्नी व करीब 18 वर्ष की एक बेटी है।

मृतक के साथ उसके कमरे पर रहने वाले अवतार सिंह ने बताया कि रविवार को वह कश्मीर चंद्र के साथ कंपनी गया था। वहां पर कश्मीर की तबियत खराब हो गई, तो वह छुट्टी लेकर आराम करने के लिए कमरे पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी से लौटा, तो कश्मीर को एंगल से कपड़े के जरिये लटका हुआ पाया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव सोमवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें