फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टच होने पर रॉड से किया लहूलुहान, पत्नी और बच्चों की माफी पर भी नहीं पिघला युवक

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
महरौली थाना इलाके में मामूली रूप से कार टच होने पर शनिवार रात को लैब  टेक्नीशियन पर रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी वैगन आर कार चालक लैब टेक्नीशियन पर जब तक हमला करता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।  टेक्नीशियन पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी घायल हो गई। पीड़ित  टेक्नीशियन को फोर्टीज अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि महरौली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास और धमकी देने का मामला दर्जकर आरोपी आरोपी वैगन आर कार चालक को वारदात की रात ही गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार में रहने वाला प्रदीप चौहान गुड़गांव स्थित फोर्टीज अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है। प्रदीप नौ सितंबर को अपनी पति अंजना चौहान व दो बेटों के साथ कार से जनकपुरी से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

पत्नी और बच्चे मांगते रहे माफी और युवक करता रहा हमला

Fight
रात करीब साढ़े दस बजे वह एमजी रोड पर अंधेरिया मोड पहुंचा तो आगे चल रही बैगन आर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने पर प्रदीप ने भी ब्रेक लगाए, मगर गाड़ी रूकी नहीं और उसकी कार वैगन आर से मामूली रूप से टकरा गई।

वैगन आर चला रहा युवक रॉड लेकर नीचे उतरा। प्रदीप ने उससे माफी भी मांगी, इसके लिए बावजूद वैगन आर चालक विनीत कुमार ने प्रदीप पर रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। 

प्रदीप की पत्नी व बच्चे आरोपी से माफी मांगते रहे, मगर आरोपी नहीं माना। वह प्रदीप पर जब तक रॉड से हमला करता रहा जब तक प्रदीप बेहोश नहीं हो गया। रॉड के हमले से प्रदीप लहूलुहान हो गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने प्रदीप को आरोपी से बचाकर उसे फोर्टीज अस्पताल में भर्ती कराया। प्रदीप को बचाने के प्रयास में अंजना को भी चोटें लगी हैं। 

लोगों ने आरोपी विनीत कुमार को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर खिड़की एक्सटेंशन निवासी आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। विनीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें