नेशनल हाईवे-24 पर मंगलवार सुबह दूल्हा-दुल्हन को विदा कर ले जा रही कार काफी ऊंचाई से गहरी खाई में गिर गई। हादसा मयूर विहार फेज-2 की लाल बत्ती से आगे बढ़ते ही निर्माणाधीन रोड पर हुआ।
राहगीरों और पीछे चल रहे परिजनों ने पलटी हुई कार से किसी तरह दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के पिता और दो मौसियों को बाहर निकालकर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन को गंभीर चोट लगी है।
दोनों के फ्रेैक्चर बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दूल्हे के पिता कार चला रहे थे। परिजनों ने सड़क निर्माण करा रही एजेंसी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।