फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला पांच दिन पहले गायब हुई लड़की का शव, रेप से इंकार

Wed, 15 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
मृतक ज्योति के परीजन जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
सेक्टर-69 में मंगलवार को एक नामी अस्पताल के सामने झाड़ियों से एक लड़की का शव मिला। शव गला हुआ था, उस पर चाकू के चार निशान थे। शव की पहचान एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ज्योति के रूप में हुई है। वह नौ नवंबर से गायब थी। वह सेक्टर-69 में एक वकील के घर में केयर टेकर का काम करती थी।
विज्ञापन


थाना फेज-आठ की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं मृतका से रेप की संभावना को पुलिस ने खारिज किया। पोस्टमार्टम होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का शव सबसे पहले कूड़ा उठाने वाले ने दोपहर करीब तीन बजे देखा। उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पहुंचकर देखा तो झाड़ियों से शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि नौ तारीख को गायब हुई लड़की का शव है। इसके बाद पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। थाना फेज-आठ के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक ज्योति की फाइल फोटो
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी, गश्त की
सूचना के बाद डीएसपी सिटी-2 रमनदीप सिंह, एसएचओ राजीव कुमार व सीआईए इंचार्ज तिरलोचन सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल का मुआयना किया। इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

नौ नवंबर को गई थी, फिर नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक, उक्त लड़की नौ नवंबर को सुबह काम पर गई थी। इसके बाद वह शाम को वापस घर नहीं पहुंची थी। इसके बाद लड़की के घरवालों ने उसके न आने पर फेज-आठ के थाने में 363 किडनैपिंग व 366 के तहत केस दर्ज किया था।

आठ भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी
मृतक के पिता रतन ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश स्थित अपने बड़ा गांव संबल गए थे। जहां पर उन्होंने मकान निर्माण का काम शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां व चार बेटे शामिल है। इसमें मृतका तीसरे नंबर पर थी। रतन ने बताया कि सेक्टर-90 में रहते हैं और मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 69 में जांच करती पुलिस और सीआईए की टीम।
मृतका नहीं जानती थी मोबाइल चलाना 
मृतका के पिता ने बताया कि ज्योति पढ़ी लिखी नहीं थी। उसे मोबाइल चलाना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि वह करीब दो साल से वकील के घर पर काम करती थी। उन्होंने बताया कि वह रोजाना सुबह नौ बजे काम पर जाती थी और शाम पांच बजे लौटती थी।

भाई ने बताया घर नहीं आई थी बहन
वकील मनदीप सिंह के घर में वह काम करती थी। उन्होंने बताया कि ज्योति उनके घर से नौ तारीख को शाम सवार चार बजे गई थी। वहीं, अगले दिन ज्योति का छोटा भाई आया और कहा कि ज्योति घर नहीं आई है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्हें ज्योति की हत्या की सूचना मंगलवार को मिली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें