सरिता विहार थाना इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया है। मामूली रूप से कार टच होने पर बाइक सवार युवक व उसके साथियों ने कार चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कार सवार को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
सरिता विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बाइक सवार युवक व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार शाम तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीरेन्द पाखरे भानगर मोहल्ला, मदनपुर खादर गांव सरिता विहार में परिवार के साथ रहता है। रविवार रात करीब दस बजे वह सुंदर पब्लिक स्कूल की तरफ से अपनी बैगन आर कार से एच पॉकेट मार्केट जा रहा था।
जलबोर्ड के ऑफिस से पहले कूड़ेदान के पास एक कार अचानक उसकी कार के सामने आ गई। उस समय एक लड़का बायीं तरफ से जल बोर्ड के आफिस की तरफ जा रहा था। इस लड़के को बचाने के लिए उसने अपनी कार दायीं तरफ काटी।
तभी कार मामूली रूप से बाइक से टच हो गई। बाइक चला रहे बबलू नाम का युवक वीरेन्द को गाली देने लगा। जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो युवक आग बबूल हो गया।
युवक ने फोन कर अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया। इन युवकों ने उसे कार से खींच लिया और उसकेसाथ मार-पीट करना शुरू कर दिया। पहले एक युवक ने, फिर दूसरे और फिर तीसरे ने पीटा। उसे पीट-पीटकर नीचे गिरा दिया।
वीरेन्द्र की आंख बाल-बाल बच गई। उसकी आंख केऊपर काफी चोटें आई हैं। इसके बाद आरोपी लड़कों ने कहा कि गांव वालों से पंगा लिया तो यहीं हाल होगा। युवक जिंदा रहना हैतो पुलिस मेंशिकायत नहीं करना, धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
वीरेन्द ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सरिता विहार थाना पुलिस ने मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।