फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने फार्म हाउस लूटा

Tue, 11 Apr 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी स्थित एक फार्म हाउस में बदमाशों ने सीए, उनकी पत्नी और तीन नौकरों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश ने सभी को जान से मारने की धमकी देकर घर में काफी देर तक लूटपाट करते रहे।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश लाखों के गहने, रुपये और अन्य सामान लेकर पीड़ित की क्ररोला कार पर सवार होकर फरार हो गये। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिचित पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है।

पुलिस के अनुसार विनोद कुमार ढींगरा(69) पत्नी रेणु ढींगरा के साथ फतेहपुर बेरी के डेरा मंडी रोड स्थित फार्म हाउस में रहते हैं। वह पेशे से सीए हैं। उनका झंडेवालान में कार्यालय है। इनके साथ तीन नौकर प्रमोद, मुकेश और अर्जुन भी रहते हैं। विनोद ढींगरा रोजाना रात आठ बजे तक कार्यालय से घर वापस आ जाते हैं। गत शुक्रवार को वह जल्दी घर लौट आए।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद सभी सो गए। रात करीब एक बजे मुकेश ने उनका दरवाजा खटखटाकर और बताया कि एसी में आग लग गयी है। विनोद ने जब दरवाजा खोला तो सामने चार बदमाश बाहर खड़े थे। एक ने मुकेश की कनपटी पर पिस्टल लगा रखा था।

चारों बदमाश विनोद के कमरे में घुस गए। बदमाशों ने रस्सी से नौकरों के हाथ पैर बांध दिए। एक बदमाश ने रेणु के कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी और तिजोरी और नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे।

बदमाशों की डर से विनोद ने अलमारी खोल दी। बदमाश काफी देर तक अलमारी को खंगालते रहे और अलमारी में रखे लाखों नकदी, गहने और अन्य सामान निकाल लिए। जाते हुए बदमाशों ने विनोद से उनकी कार की चाबी मांगी। विनोद ने बदमाशों को कार की चाबी सौंप दी। उसके बाद सभी बदमाश लूटे गए सामान को कार में डाल दिया और चारों बदमाश कार में बैठकर फरार हो गये।

बदमाशों के भागने के बाद विनोद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों को शक है कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें