फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में नशीला स्प्रे डाल कर चोरों ने परिवार को किया बेहोश, एक ही रात में तीन घरों में चोरी

Thu, 12 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव

सार

  • कूलर में नशीला पदार्थ स्प्रे कर बेहोश कर देते हैं पूरे परिवार को
  • पुलिस कर रही है गिरोह को पकडने के लिए छापेमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर लोग परेशान हैं। वह पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। शहर के समीपवर्ती गांवों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। कच्छाधारी गिरोह की तरह ही चोर अपने शरीर पर चिकना पदार्थ लगाकर आते हैं। वह पकड़ में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


चोर वारदात को अंजाम देने से पहले कूलर व कमरे की खिड़की में नशीला स्प्रे को छिड़कर वारदात को अंजाम देते हैं। जिससे गहरी नींद में सो परिवार के सदस्य अचेत हो जाते हैं। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात को फर्रूखनगर वार्ड-7 की ढाणी चांदनगर में चोर एक साथ तीन घरों में घुसकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। फर्रूखनगर पुलिस को पीड़ित मुंशीराम ने बताया कि रात को सभी परिवार सदस्य कमरे के अंदर पंखा व कूलर चलाकर सो रहे थे।

जबकि दूसरा कमरा लॉक था। उन्होंने जब सुबह उठकर देखा, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ऊपर के कमरे में सो रहे लड़के को फोन पर बुलाकर दरवाजा खुलवाया। दूसरे कमरे का लॉक लॉक टूटा हुआ मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। गोदरेज की दोनों अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। अलमारी सोने व चांदी के गहने, नगदी व कीमती कपड़े गायब मिले।
विज्ञापन


उसने बताया कि लाखों रूपये के गहने, 20 हजार रूपये नगद व अन्य कीमती सामान गायब हैं। चांदनगर के ही रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि रात को परिवार के सदस्य एक कमरे सो रहे थे। जबकि अंदर के दोनों कमरे लॉक किये हुये थे। सुबह उठकर देखा कि अंदर के कमरे काप लॉक टूटा हुआ है। सामान बिखरा हुआ था। चोर एक लाख 10 हजार रूपये नकद, सोने-चांदी के आभूषपण, एक घड़ी, महंगे कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए।

गांव चांदनगर के रणबीर ने पुलिस में शिकायत है कि बीती रात चोर उसके घर में घुसकर गहने, नगदी व अन्य सामान चुरा ले गये। तीनों घरों में चोरी का वारदात को अंजाम देने के बाद आसपास में गहनों के खाली डब्बे, पर्स व सूटकेस आदि पड़े हुए पुलिस ने बरामद किए हैं। चोरी के इस्तेमाल की गई सीढ़ी भी मिली है। 
फर्रूखनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चारों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम गठित कर छापेमारी में जुटी है। पुलिस ने गांव के सरपंच को रात के समय पहरा लगाने को कहा है। पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें