फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा रेप, जबरन कराया गर्भपात'

Sat, 18 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पालम इलाके में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो तैयार करने का आरोप लगाया है। साथ ही वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय युवती सपरिवार पालम इलाके में रहती है। 15 जून को उसने पालम गांव थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने गांव बजघेड़ा गुड़गांव निवासी महेश चंद्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर सात साल से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

- फोटो : Demo pic
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2009 में सहेली के घर पर आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। दो माह बाद घर में अकेली पाकर उसने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

साथ ही उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने का धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर वर्ष 2013 में आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली और उसे एक किराये के मकान में रखा।

पीड़िता ने युवक पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें