फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'व्यापारी पत्नी को सरेराह करता था परेशान इसलिए मार दी गोली' 

Wed, 03 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बेगमपुर इलाके में व्यवसायी की हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसने व्यवसायी की हत्या इसलिए कर दी कि वह उसकी पत्नी पर सरेराह अशोभनीय टिप्पणी करता था। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने उत्तराखंड में एक और हत्या की बात कबूल की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, बेगमपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चलाने वाले व्यवसायी हरीश की 24 जुलाई की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

एक आरोपी की पहचान राजीव नगर, बेगमपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ मोटा के रूप में हुई। एक सूचना के आधार पर शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव व एसआई गुरमीत की टीम ने ईएसआई अस्पताल, सेक्टर-15 रोहिणी के पास से श्याम सिंह उर्फ सुरेंद्र मोटा और प्रवीण उर्फ सुशील को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंक दिया शव

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
इनके कब्जे से पिस्टल व दो कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गई। श्याम सिंह ने पूछताछ में बताया कि हरीश उसकी पत्नी के ऊपर सरेराह टिप्पणी करता था और उधार लिए पैसे भी नहीं लौटा रहा था। 

ऐसे में उसने प्रवीण के साथ मिलकर हरीश की हत्या कर दी। श्याम ने बताया कि इसी तरह वह बृजेश के साथ मिलकर बेगमपुर निवासी गुरप्रीत (36) को दिसंबर, 2015 में उत्तराखंड ले गया था। 

दोनों ने उसकी मुक्तेश्वर में हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। गुरप्रीत का बृजेश के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरप्रीत के गायब होने की रिपोर्ट बेगमपुर थाने में दर्ज है। 

इसी तरह इंस्पेक्टर पीसी यादव की टीम ने एक अन्य हत्या के आरोप में बदमाश चेतन कौशिक (21) को सेक्टर-24 व 25 की रेड लाइट से गिरफ्तार कर लिया। चेतन ने 18 जुलाई को पूर्ठ खुर्द में रोहित नामक युवक की हत्या में मुखबिरी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें