फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कर घर लौट रहा था कारोबारी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की हत्या

Wed, 27 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
मुखर्जी नगर इलाके में मंगलवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त हरियाणा के बेरी, झज्जर निवासी अमित कुमार (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


गोलियां बरसाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीन गोलियां लगने के बाद अमित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि परिवारिक रंजिश की वजह से हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक अमित बहन बबीता और जीजा अनिल के साथ दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहता था। 
विज्ञापन


करीब दो साल पूर्व ही अमित कारोबार के सिलसिले में अपनी बहन के पास रहने के लिए झज्जर से आया था। मंगलवार देर रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गोलियां की आवाज से मची भगदड़

पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
जैसे ही वह इंदिरा विकास कॉलोनी में पहुंचा, बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बताया गया है कि बदमाशों ने करीब छह गोलियां चलाईं। 
अचानक गोलियां की आवाज से मौके पर भगदड़ मच गई। बदमाशों के फरार होने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद अमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमित के परिजनों ने बताया कि गांव में अमित के परिवार की दूसरे गुट से रंजिश चल रही है, इसमें पहले भी एक हत्या हो चुकी है। अमित को इसी रंजिश से बचाने के लिए दिल्ली भेजा गया था। 

परिवार से जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम हरियाणा के झज्जर रवाना हो गई है। परिवार ने कुछ लोगों पर शक भी जताया है, पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें