फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की मौत का बदला लेने के लिए इंजीनियर से बन गया हत्यारा

Wed, 27 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
रणदीप भाटी गैंग के शूटर व पांच हजार रुपये के इनामी अमित दायमा उर्फ गुड्डू गुर्जर को एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डाबरा से डाढ़ा जाने वाले रास्ते पर उसे तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा।
विज्ञापन


अमित का भाई राजीव एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। वर्ष 1996 में उसकी हत्या हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। बुआ के बेटे योगेश ने मदद की। उसने अपने भाई की हत्या का बदला भी ले लिया। 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि इकोटेक थाना प्रभारी और एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी अजय शर्मा व टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह अमित को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में आकर की थी हत्या

Murder
वह मूलरूप से ग्राम निम्वाली, जिला बागपत और थाना कोटपुतली जिला जयपुर का निवासी है। वर्ष 1993 में उसने दिल्ली के पूसा से इलेक्ट्रानिक इंजीनियर की थी। 

इसके बाद वह बागपत आकर प्रॉपर्टी डीलिंग करने लगा। पुरानी रंजिश में आकर 1997 में उसने बागपत में देशा की हत्या की थी। इसके बाद रणदीप भाटी और योगेश डाबरा गैंग से जुड़ गया।

योगेश रिश्ते में उसकी बुआ का बेटा है। वर्ष 2014 में दनकौर क्षेत्र में एक और हत्या की थी। वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। दोनों जिलों में उस पर कई धाराओं में पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें