फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में मिर्च का पाउडर डालकर यूं की कारोबारी से लाखों की लूट

Mon, 11 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
chili spray
विज्ञापन
कापसहेड़ा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के समय कारोबारी गुरुग्राम से पालम स्थित अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकेश अग्रवाल (38) सपरिवार राजनगर, पालम इलाके में रहते हैं। मुकेश का गुरुग्राम में सिगरेट का थोक कारोबार है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहे थे।

द्वारका लिंक रोड के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रुकने के लिए कहा। मना करने पर बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंख में जलन होने की वजह से मुकेश नीचे गिर गए। इस दौरान एक बदमाश उनके कंधे पर टंगा बैग छीन लिया और अपने सहयोगी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
विज्ञापन


कारोबारी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाया। पीड़ित ने बताया कि बैग में पांच लाख रुपये थे। आंख में मिर्च डल जाने की वजह से वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें