आप अगर नहाने, सोने, किचन में या छत पर टहलने ही क्यों न जा रहे हों, अपने कमरे का दरवाजा जरूर भीतर से बंद कर लें। शहर के घरों में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें घर के लोग दरवाजा खुला रखकर काम निपटाने गए और चोरों ने कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र के सेक्टर- 22 के दो घरों में इसी प्रकार से चोरी के मामले सामने आए हैं।
सेक्टर- 22 के ई ब्लॉक में मूलरूप से बुलंदशहर निवासी विजेंद्र चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह वह नहाने गए थे। दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान उनका लैपटॉप, मोबाइल और पर्स उड़ा लिया।
पर्स में एटीएम और तीन हजार रुपये थे। पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 पुलिस में चोरी की शिकायत दी है। दूसरा मामला इसी सेक्टर के सी ब्लॉक का है। सी ब्लॉक में लक्ष्मीकांत आर्या रहते हैं। उनके साथ उनका दोस्त मुकुल रहता है।
लक्ष्मीकांत नहाने गए थे। मुकुल दूसरे कमरे में सो रहा था। इतनी देर में एक लैपटॉप, दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 पुलिस में चोरी की शिकायत दी है।