लखनऊ में महिलाओं के शोषण के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। वहीं दूसरे मामले का आरोपी थाने से फरार है।
वीमेन पॉवर लाइन 1090 ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड लेकर युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाले ठाकुरगंज के हुसैनाबाद निवासी शिवा सैनी को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
शिवा ने पूछताछ में बताया कि वह जरदोजी का काम करता है और कुछ महीने पहले अपनी मौसी के घर गया था, जहां पड़ोस में रहने वाली युवती का फोन नंबर लेकर कॉल करनी शुरू कर दी।
युवती ने चेतावनी दी तो शिवा ने फर्जी आईडी से सिमकार्ड खरीदा और अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की।
कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतें नहीं सुधरीं तो पॉवर लाइन ने उसे पकड़कर ठाकुरगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।