फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर को ओसामा के आतंकी संगठन से जुड़ने के आ रहे मैसेज

Tue, 23 Jan 2018 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका द्वारा पाकिस्तान में मारे गए खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन के नाम पर नोएडा के एक बिल्डर को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। एसएमएस में बिल्डर को ओसामा के आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन


लगातार ऐसे एसएमएम मिलने पर बिल्डर ने थाना सेक्टर-24 में एफआईआर दर्ज करा दी है। 26 जनवरी के मद्देनजर पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-23 निवासी बिल्डर शैलेंद्र शर्मा को पिछले करीब 10 दिन से ओसामा के आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए एमएमएम मिल रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

शैलेंद्र शर्मा का सेक्टर-63 में ऑफिस है। पहला एसएमएस 10 जनवरी की सुबह लगभग पौने 11 बजे आया था। एसएमएम में ओसामा बिन लादेन को भगवान बताते हुए उसके आतंकी संगठन से जुड़ने की अपील की गई है।

इसके बाद भी अलग-अलग दिन बिल्डर को कई बार इस तरह के मैसेज प्राप्त हुए। सोमवार सुबह पहले वाले मोबाइल नंबर से बिल्डर के पास मैसेज आया। इसमें लिखा था जिहाद।

बिल्डर के मुताबिक, गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने जिहाद मैसेज आने पर थाना सेक्टर-24 में एफआईआर दर्ज कराई है।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस नंबर से बिल्डर को मैसेज आया है, वो कर्नाटक का है। उस नंबर पर कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिये आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें