बीटेक की छात्रा को मनचाहा ब्रांच दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले शिक्षक को पुलिस तलाश में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी शिक्षक के करीब पहुंच गई है।
वहीं, पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रा के सुसाइड करने की धमकी देने के बाद शिक्षक लापता हो गया है। मूलरूप से बिहार की छात्रा का दाखिला शहर के एक कालेज की बीटेक की ईसी ब्रांच में हुआ था।
छात्रा ने कासना थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि एक शिक्षक ने उसे ईसी की बजाय सीएस ब्रांच दिलाने का झांसा देेकर कई बार यौन शोषण किया। आरोपी शिक्षक के झांसे में आकर छात्रा का सेमेस्टर खराब हो गया।
इसका विरोध करने के बाद आरोपी शिक्षक मकान खाली कर भाग गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिक्षक मूलरूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के छात्रा ने आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
इसके बाद आरोपी शिक्षक भाग गया था। इससे पहले शिक्षक ने पीएचडी करने के लिए जाने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक छात्रा की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।