गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 में रहने वाली एक महिला और उसके परिवार के साथ उसके जीजा ने ऐसा काम किया कि इंसानियत शर्मसार हो जाएगी।
जीजा अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंच गया और वहां अपने सास, ससुर और साली को इतना परेशान किया कि डर के मारे उन्हें एक कमरे में बंद हो जाना पड़ा।
जब तक वो गया नहीं तब तक वो उसी कमरे में बंद रहे। और जब कोई बाहर नहीं आया तो जीजा काफी देर तक उत्पात मचाकर चला गया।
ससुर को पीटा और सास-साली को दी रेप की धमकी
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने जीजा और
उसके साथियों पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बुधवार शाम छह बजे
आरोपियों ने बीमार पिता को पीटा और मां को गालियां दीं। बेटी और उसके साथ
रेप करने की धमकी भी दी। इस मामले में महिला ने जीजा समेत चार लोगों के
खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार, सोसायटी में महिला 17 वर्षीय
बेटी, लकवाग्रस्त पिता और मां के साथ रहती है। पति चेन्नई में नौकरी करते
हैं। आरोप है कि महागुन मेंशन निवासी उसके जीजा तीन अन्य लोगों के साथ घर
पर आए। बातचीत के दौरान वे अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई
करने लगे।
पिता को बुरी तरह पीटा और मां को गालियां दीं। महिला और बेटी के
साथ रेप करने को कहा तो उसने खुद और बेटी को कमरे में बंद कर लिया। इस पर
आरोपी काफी देर तक फ्लैट में उत्पात मचाकर चले गए। एसएचओ का कहना है कि
मामले की जांच की जा रही है। महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दी
है।