फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और ससुराल से अच्छे संबंध नहीं होने पर कर युवक ने कर दी साले की हत्या

Sat, 27 May 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने 11 साल के साले को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी का अपनी पत्नी और ससुराल वालों से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे के कंकाल को बरामद कर लिया है। पिता ने कपड़े और ताबीज से बेटे की पहचान कर ली।
विज्ञापन

      
जिला पुलिस उपायुक्त एके सिंघला ने बताया 20 मई को मंडोली एक्सटेंशन में रहने वाले राजू ने अपने 11 साल के बेटे हेमंत के गायब होने की शिकायत हर्ष विहार थाने में की थी। पुलिस की टीम ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अपहरण के बाबत कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। पुलिस से पीड़ित के घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि राजू का अपने दामाद से रिश्ता खराब चल रहा है। 

पुलिस ने उसके दामाद उत्तरांचल कालोनी, बेहटा हाजीपुर, गाजियाबाद निवासी प्रशांत उर्फ चिंटू पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। प्रशांत की संदिग्ध हरकत को देखकर पुलिस को उसपर संदेह हुआ। इस बीच प्रशांत 25 मई को एक वकील से मिलने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। प्रशांत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।       
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसकी शाऌदी पिछले साल जुलाई माह में राजू की बेटी से हुई थी लेकिन शादी के बाद से पत्नी और उसके परिवार वालों से उसका संबंध ठीक नहीं चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी से खुश नहीं था। परिवार से बदला लेने के लिए 20 मई को आरोपी अपने साले को वीडियो गेम खेलने के बहाने लोनी गाजियाबाद के जंगल में ले गया। जहां उसने हेमंत की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके निशानदेही पर जंगल से हेमंत का कंकाल बरामद कर लिया। राजू ने कपड़े और ताबीज से अपने बेटे की पहचान की।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें